फ्रांस के साल के सर्वश्रेष्ठ कोच बने देसचैम्प्स

पेरिस, 8 जनवरी (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप विजेता टीम फ्रांस के मुख्य कोच दिदिएर देसचैम्प्स को फ्रांस फुटबाल पत्रिका द्वारा देश के साल के सर्वश्रेष्ठ कोच के रूप में घोषित किया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, देसचैम्प्स के मार्गदर्शन में फ्रांस ने दूसरी बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।

यह देसचैम्प्स के करियर का दूसरा और एक कोच के तौर पर पहला विश्व कप खिताब रहा।

पिछले साल देसचैम्प्स को फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबाल कोच के रूप से नवाजा गया। देसचाम्प्स तीसरी बार फ्रांस के सर्वश्रेष्ठ कोच के सम्मान से नवाजे गए हैं। इससे पहले 2003 और 2010 में उन्हें फ्रांस का सर्वश्रेष्ठ कोच चुना गया था।

फ्रांस के साल से सर्वश्रेष्ठ कोच के सम्मान के लिए पूर्व विजेताओं और फ्रांस फुटबाल पत्रिका के प्रमुख संपादक द्वारा चुनाव किया जाता है।

देसचैम्प्स से पहले जिनेदिन जिदान ने लगातार दो बार इस सम्मान को हासिल किया था।

फ्रांस के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए युवा खिलाड़ी कीलियान एमबाप्पे को चुना गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493