प्रीमेरा लीग : पोटरे ने नेशनल को 3-1 से हराया

पोटरे (पुर्तगाल), 8 जनवरी (आईएएनएस)। एफसी पोटरे क्लब ने प्रीमेरा लीग में खेले गए मैच में नेशनल क्लब को 3-1 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, इस जीत के साथ पोटरे क्लब ने अपने जीते हुए मैचों की संख्या 18 कर ली है।

यासिने ब्राहीमी ने 32वें मिनट में पहला गोल करते हुए पोटरे क्लब का खाता खोला।

इसके बाद, 38वें मिनट में टिक्विन्हो सोआरेस ने गोल कर पोटरे क्लब को नेशनल के खिलाफ 2-0 की बढ़त ले ली।

नेशनल के लिए 40वें मिनट में ब्रायन रोचेज ने गोल किया और टीम का स्कोर 2-1 कर दिया।

ब्राहीमी ने दूसरे हाफ में आगे बढ़ते हुए 57वें मिनट में पोटरे के लिए गोल किया और उसे 3-1 की बढ़त दे दी।

नेशनल को दूसरे गोल का मौका न देते हुए पोटरे ने आखिर में इसी स्कोर से जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493