चीन के शेयर मजबूती के साथ खुले, युआन कमजोर

बीजिंग, 9 जनवरी (आईएएनएस)। चीन के शेयर बाजार बुधवार को मजबूती के साथ खुले। शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.39 प्रतिशत की मजबूती के साथ 2,536.42 पर खुला। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शेनजियान कंपोनेंट सूचकांक 0.46 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,425.63 पर खुला।

इसी बीच चीन की मुद्रा युआन अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 124 आधार अंकों की गिरावट के साथ 6.8526 पर रुकी।

चीन के हाजिर विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में युआन को प्रत्येक कारोबारी दिन केंद्रीय समता मूल्य से अधिकतम दो फीसदी कमजोर होने या मजबूत होने दिया जा सकता है।

डॉलर के मुकाबले युआन का केंद्रीय समता मूल्य प्रत्येक कारोबारी दिन अंतरबैंक बाजार खुलने से पहले बाजार के विविध घटकों द्वारा पेश मूल्य के भारित औसत के बराबर होता है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493