सिडनी, 9 जनवरी (आईएएनएस)। मौजूदा चैम्पियन जर्मनी की एंजेलिक केर्बर ने इटली की कैमिला जियोर्जी को मात देकर सिडनी इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
ईएसपीएन की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरी सीड केर्बर ने मंगलवार को खेले गए महिला एकल के अंतिम-16 में जियोर्जी को 7-6, 6-2 से मात दी।
पहले राउंड में बाई पाने वाली विंबलडन चैम्पियन केर्बर ने पिछले सप्ताह ही होपमैन कप में अपने सभी पांच मैचों में जीत दर्ज की थी।
एक अन्य मुकाबले में चौथी सीड अमेरिका की स्लोअनी स्टीफंस ने रूस की एकातेरिना एलेक्जेंद्रोवा को 0-6, 7-6, 7-6 से हराकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की।
2017 की अमेरिकी ओपन चैम्पियन स्टीफंस का क्वार्टर फाइनल में युलिया पुतिंतसेवा से मुकाबला होगा।
dharmpath.com dharmpath