ऋचा चड्ढा ने थिएटर के महत्व को प्रमोट किया

मुंबई, 9 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने असम में एक कार्यक्रम में थिएटर के महत्व को प्रमोट किया।

वह असम के गुवाहाटी में एक वार्षिक कार्यक्रम आईना जिबोनोट थिएटर कम्पटीशन में शामिल हुईं। उन्होंने अभिनेता आदिल हुसैन के साथ मंच साझा किया।

ऋचा ने कहा, “बेहद प्रतिभाशाली कलाकारों के समूह से मिलना शानदार और अविश्वसनीय रहा। वे सभी बेहतरीन हैं और शानदार प्रदर्शन किया। असम के अलग-अलग हिस्सों से आए कलाकारों और उनके नाटकों की विविधता को देखना सुखद रहा।”

अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें असम में बहुत मजा आया और वह दोबारा आने की उम्मीद करती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493