एएफसी एशियन कप : जापान ने तुर्कमेनिस्तान को हराया

अबू धाबी, 9 जनवरी (आईएएनएस)। जापान की राष्ट्रीय फुटबाल टीम ने एएफसी एशियन कप के ग्रुप-एफ मुकाबले में बुधवार को तुर्कमेनिस्तान को 3-2 से हरा दिया।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, यहां अल्नाहयान स्टेडियम में बुधवार को खेले गए इस मुकाबले में तुर्कमेनिस्तान की टीम मिडफील्डर अर्सलानमुरत एमनोव के गोल की मदद से हाफ टाइम तक 1-0 से आगे थी।

हाफ टाइम के बाद जापान ने शानदार वापसी की और 15 मिनट के अंदर ही तीन गोल कर मैच में अपना शिकंजा कस लिया।

जापान के लिए पहले दो गोल फारवर्ड युया ओसाको ने 56वें और 60वें मिनट में किया। इसके 11 मिनट बाद ही मिडफील्डर रित्सु डोएन ने जापान के लिए तीसरा गोल दागा।

तुर्कमेनिस्तान के लिए अहमत अतायेव ने 79वें मिनट में और गोल किया लेकिन यह टीम की जीत के लिए पर्याप्त नहीं था।

इस जीत के बाद जापान ग्रुप-एफ में तीन अंकों के साथ शीर्ष पर है जबकि केवल दूसरी बार टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही तुर्कमेनिस्तान की टीम चौथे और आखिरी स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493