राइटी और लेफ्टी होने का स्तनपान से है गहरा संबंध

न्यूयार्क, 9 जनवरी (आईएएनएस)। आप बायें हाथ से काम करने वाले (लेफ्टी) हैं या दायें हाथ से काम करने वाले (राइटी)? एक शोध में पता चला है कि बच्चे को स्तनपान का समयकाल उसके हाथ उपयोग करने पर असर डाल सकता है।

यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन में हुए अध्ययन के अनुसार, जिन शिशुओं ने स्तनपान किया होता है, उनमें बाएं हाथ से काम करने वाले कम पाए गए हैं।

इसमें पाया गया कि नौ माह से ज्यादा समय तक स्तनपान करने वाले शिशु दाएं हाथ से काम करते हैं।

दूसरी तरफ पाया गया कि जिन शिशुओं ने बोतल से दूध पिया, उनमें बाएं हाथ से काम करने वाले अधिक मिले।

इसका कारण यह हो सकता है कि हाथ पर नियंत्रण करने वाला दिमाग का हिस्सा दिमाग के एक हिस्से में स्थिर कर जाता है।

शोधकर्ताओं ने बताया कि संभव है कि स्तनपान से यह प्रक्रिया गति पकड़ लेती है जिससे शिशु के दाएं या बाएं हाथ से काम करने का निर्धारण होता है।

अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने 62,129 मां-बच्चे के जोड़ों को शामिल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493