‘द हंट’ में दिखेंगे अल पचीनो

लॉस एंजेलिस, 11 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता अल पचीनो आगामी श्रंखला ‘द हंट’ में अभिनय के लिए अनुबंध के करीब हैं।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, यदि यह तय हो जाता है, तो लंबे समय बाद पचीनो टेलीविजन पर पहली नियमित भूमिका में दिखेंगे। अमेजन ने इस पर टिप्पणी से इंकार कर दिया है।

पचीनो इससे पहले ‘एंजेल्स इन अमेरिका’ और ‘द गॉडफादर सागा’ जैसी टीवी मिनी-श्रंखलाओं में काम कर चुके हैं। उन्हें ‘द गॉडफादर’ फ्रेंचाइजी, ‘सर्पिको’, ‘डॉग डे आफ्टरनून’ और ‘स्टेंट ऑफ अ वुमैन’ जैसे लोकप्रिय फिल्मों के लिए जाना जाता है।

हाल के वर्षों में, उन्होंने एचबीओ की कई फिल्मों जैसे ‘यू डोंट नो जैक’ में जैक केवोरियन, ‘फिल स्पेक्टर’ और ‘पैटरनो’ में भी काम किया।

‘द हंट’ वर्ष 1977 में न्यूयॉर्क शहर में रहे नाजी हंटर्स के एक विविधरंगी बैंड पर आधारित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493