टेनिस : सिडनी इंटरनेशनल टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे सेप्पी

सिडनी, 11 जनवरी (आईएएनएस)। इटली के टेनिस खिलाड़ी आंद्रेस सेप्पी ने सिडनी इंटरनेशनल टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, आठवीं वरीयता प्राप्त सेप्पी ने शुक्रवार को खेले गए पुरुष एकल के सेमीफाइनल मुकाबले में तीसरी वरीयता प्राप्त अर्जेटीना के डिएगो श्वाट्र्जमैन को 7-6, 6-4 से हराया।

फाइनल में सेप्पी का सामना आस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनौर और फ्रांस के गाइल्स सिमोन के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

सेप्पी ने इससे पहले स्पेन के गुइलेर्मो गार्सिया लोपेज और जापान के योशिहितो निशियोका को हराया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493