केआईवाईजी (निशानेबाजी) : धनुश ने जूनियर विश्व विजेता को हराकर जीता स्वर्ण

पुणे, 11 जनवरी (आईएएनएस)। तेलंगाना के धनुष श्रीकांत ने दो बार के जूनियर विश्व कप विजेता अर्जुन बबुता को हराकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स (केआईवाईजी)-2019 के तीसरे दिन शुक्रवार को पुरुषों के अंडर-21 वर्ग की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया।

धनुष क्वालिफिकेशन में 629.7 के स्कोर के साथ शीर्ष स्थान पर थे। उन्होंने फाइनल में 248.9 के स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया। गोवा के यश योगेश ने 247.6 के स्कोर के साथ रजत पदक अपने नाम किया।

पंजाब के अर्जुन क्वालिफिकेशन और फाइनल में तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने फाइनल में 225.6 का स्कोर किया।

अंडर-17 वर्ग में मध्य प्रदेश के अविनाश यादव ने 250.9 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। राजस्थान के दिव्यांश सिंह (250.7) को रजत और राजस्थान के ही यशवर्धन (228.1) को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493