स्टाइलिश होना बेहद जरूरी : आलिया भट्ट

मुंबई, 12 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री आलिया भट्ट का कहना है कि स्टाइलिश होना जरूरी है।

आलिया ने हाल ही में ‘द स्टाइलक्रैकर बॉक्स क्लब’ की लॉन्चिंग की।

इसके जरिए सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट की ओर से हर छह सप्तहा में एक फैशन बॉक्स ग्राहकों तक पहुंचेगा।

हर बॉक्स में चार प्रॉडक्ट होंगे, जिसमें कपड़े, बैंग, फुटवेयर और एक्सेसरीज शामिल हैं।

आलिया ने कहा, “मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छा है। यह सुपर स्टाइलिस्ट है और आपको स्टाइलिंग को लेकर सोचना नहीं पड़ेगा। क्योंकि हर छह सप्ताह में एक बॉक्स आपके पास आएगा।”

उन्होंने कहा, “आप हमेशा स्टाइलिश रहोगे और जिंदगी में स्टाइलिश होना बेहद जरूरी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493