आस्ट्रेलियन ओपन के लिए फिट हैं ज्वरेव

मेलबर्न, 12 जनवरी (आईएएनएस)। जर्मनी के स्टार टेनिस खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वरेव ने शनिवार को कहा है कि वह साल के पहले ग्रैंड स्लैम -आस्ट्रेलियन ओपन में खेलने के लिए फिट हैं।

अभ्यास के दौरान ज्वरेव गिर गए थे, जिससे उन्हें चोट आई थी।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, ज्वरेव ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनके टखने में किसी तरह की चोट नहीं आई है। अपनी चोट के बारे में जानकारी देते हुए जर्मन के खिलाड़ी ने कहा कि यह मामूली चोट थी।

ज्वरेव ने कहा, “मैं ठीक हूं। मैं टेप लगाकर खेलूंगा। ऐसा कुछ नहीं है जो और बिगड़े। मैं आराम से हूं।”

आस्ट्रेलियन ओपन के पहले दौर में ज्वरेवे का सामना स्लोवेनिया के एल्जाज बेडेने से होगा।

जर्मनी के खिलाड़ी ने कहा, “मैं यहां होने का लुत्फ उठाना चाहता हूं। मैं मैच खेलने का जितना आनंद हो लेना चाहता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493