केआईवाईजी (निशानेबाजी) : मानवादित्य, मनीषा ने ट्रैप स्पर्धा में जीता स्वर्ण

पुणे, 12 जनवरी (आईएएनएस)। राजस्थान के निशानेबाज मानवादित्य राठौर ने खेलो इंडियन यूथ गेम्स-2019 में शनिवार को शिव छत्रपति स्टेडियम स्पोटर्स कॉम्पलेक्स में पुरुषों की अंडर-21 ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तो वहीं मध्य प्रदेश की मनीषा कीर ने महिलाओं की अंडर-21 स्पर्धा में सोना का तमगा हासिल किया।

मनीषा ने उन्होंने दिल्ली की कीर्ति गुप्ता को 38-35 के स्कोर से मात दी।

केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर के बेटे मानवादित्य ने अच्छी शुरुआत नहीं की थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपने आप को संभाला। इधर मानवादित्य ने लय हासिल की तो वहीं एशियाई खेल-2018 में रजत पदक जीतने वाले लक्ष्य श्योराण अपनी लय खो बैठे और चौथे स्थान पर रहे। हरियाणा के भोवनीश मेनडिराटा और उत्तर प्रदेश के शार्दूल विहान को क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान मिला।

मानवादित्य ने पहले 10 निशानों में सिर्फ पांच में ही सही स्कोर किया लेकिन इसके बाद उन्होंने दमदार वापसी करते हुए स्वर्ण जीता।

जीत के बाद इस युवा निशानेबाज ने कहा, “आपके पास दो विकल्प होते हैं- या तो लड़ो या हार मान लो। आप जब अभ्यास में काफी मेहनत करते हैं तो आपका दिल हार मानने को नहीं कहता। आप उसके लिए लड़ते हैं जो आपके लिए सही है। मुझे अपने आप को परखने का समय मिला।”

मानवादित्य ने क्वालीफिकेशन में 125 में से 116 अंक हासिल कर तीसरे स्थान के साथ फाइनल में जगह बनाई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493