मैंने प्रतिस्पर्धा को लेकर संघर्ष किया : हेली बीबर

लॉस एंजेलिस, 13 जनवरी (आईएएनएस)। मॉडल हैली बीबर का कहना है कि उन्होंने प्रतिस्पर्धा के साथ संघर्ष किया है और वह खुद पर ध्यान देने के लिए अकसर सोशल मीडिया से दूरी बना लेती हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, बजफीड के साथ एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि वह अक्सर सोशल मीडिया से ब्रेक लेती हैं।

गायिका जस्टिन बीबर के साथ शादी के बंधन में बंध चुकीं हेली ने कहा, “मैंने प्रतिस्पर्धा के साथ संघर्ष किया है। मैं मॉडलिंग की दुनिया से हूं, जहां अपने दोस्तों से खुद की तुलना करना आम बात है। आप खूबसूरती से घिरे होते हैं। मैं कहूंगी कि हर लड़की खुद की तुलना करने को लेकर संघर्ष करती है, चाहे वह सोशल मीडिया पर हो या कुछ और।”

उन्होंने कहा, “ऐसी महिलाएं और अन्य लड़कियां होती हैं जिनसे आप खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं या जिनसे आप अपनी तुलना करती हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493