‘कमिंग टू अमेरिका’ के सीक्वल को लेकर उत्साहित एडी मर्फी

लॉस एंजेलिस, 13 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता-कॉमेडियन एडी मर्फी ‘कमिंग टू अमेरिका’ के सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं। इसमें वह अपनी सबसे प्रसिद्ध भूमिकाओं में से एक अफ्रीकी राजकुमार ऐकीम की भूमिका में दोबारा दिखेंगे।

वेबसाइट ‘एसशोबीज डॉट कॉम’ के मुताबिक, पैरामाउंट पिक्चर्स के निर्माताओं ने वर्ष 1988 की हिट कॉमेडी के लिए ‘हसल एंड फ्लो’ के निर्देशक क्रेग ब्रीवर को चुना है, जिसमें मर्फी ने एक अफ्रीकी राजकुमार की भूमिका निभाई।

ब्रीवर ने ‘डॉलेमाइट इज माई नेम’ में मर्फी का निर्देशन किया और उनका साथ इतना अच्छा रहा कि उन्होंने काम के बीच में ही प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत शुरू कर दी।

डेडलाइन के मुताबिक, सीक्वल मर्फी के किरदार अकीम के बेटे के इर्द-गिर्द घूमता है।

मर्फी ने एक बयान में कहा, “कई वर्षो के इंतजार के बाद, मैं उत्साहित हूं कि ‘कमिंग टू अमेरिका 2’ आधिकारिक रूप से आगे बढ़ रही है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493