रिचर्ड मैडन, एली बांबर की राहें जुदा

लॉस एंजेलिस, 13 जनवरी (आईएएनएस)। स्कॉटिश अभिनेता रिचर्ड मैडन और ब्रिटिश अभिनेत्री एली बांबर 18 महीनों तक साथ रहने के बाद अलग हो गए हैं।

समाचार पत्र ‘द सन’ के मुताबिक, मैडन, जिन्होंने हाल ही में नेटफ्लिक्स के शो ‘बॉडीगार्ड’ के लिए गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीता, उन्होंने पिछले महीने इस बात के संकेत दे दिए थे कि दोनों की बिल्कुल अलग तरह की जीवनशैली से रिश्ते पर असर पड़ा है।

फिल्म ‘लेस मिसरेबल्स’ की अभिनेत्री बांबर उस समय मौजूद नहीं थीं, जब पिछले सप्ताहांत मैडन ने गोल्डन ग्लोब जीता।

मैडन के करीबी एक सूत्र ने कहा, “दोनों बेहद दुखी हैं, लेकिन यह फैसला अच्छे के लिए लिया गया। दोनों के बीच करब रोज बहस होती थी और ऐसे कई मुद्दे थे, जिनसे नहीं निपटा जा सकता था।”

सूत्र ने कहा कि एली और रिचर्ड दोनों दोस्त बने रहने की उम्मीद करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493