ईरान में मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त

तेहरान, 14 जनवरी (आईएएनएस)। ईरान के अलबोर्ज प्रांत में सोमवार को रनवे पर लैंडिंग करने के दौरान बोइंग 707 मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसने किर्गिस्तान से उड़ान भरी थी और इसमें 10 लोग सवार थे।

तेहरान, 14 जनवरी (आईएएनएस)। ईरान के अलबोर्ज प्रांत में सोमवार को रनवे पर लैंडिंग करने के दौरान बोइंग 707 मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसने किर्गिस्तान से उड़ान भरी थी और इसमें 10 लोग सवार थे।

प्रेस टीवी के मुताबिक, विमान करज शहर में एक गलत हवाईअड्डे पर उतरने की कोशिश करने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इसमें आग लग गई।

विमान में जो लोग सवार थे, फिलहाल उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। ईरानी समाचार एजेंसियों ने कहा कि एक हेलीकॉप्टर और बचाव टीमों को दुर्घटनास्थल पर भेजा गया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493