एलन लीच ने जेसिका ब्लेयर हर्मन से शादी रचाई

लॉस एंजेलिस, 14 जनवरी (आईएएनएस)। टीवी शो ‘डाउनटोन ऐबी’ के अभिनेता एलन लीच ने यहां सितारों से सजे एक समारोह में अमेरिकी अभिनेत्री जेसिका ब्लेयर से शादी रचा ली है।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, 37 वर्षीय अभिनेता ने जेसिका (32) से यहां कैलिफोर्निया में सैंटा यनेज वैली के एलिसल रैंच एंड रिसॉर्ट में पांच जनवरी को शादी रचाई।

शादी समारोह में ‘डाउनटोन’ के सह-कलाकार मिशेल डॉकरी और डैन स्टीवेंस और उनके ‘बोहेमियन रैपसोडी’ के सह-कलाकार रामी मलेक शामिल हुए, जबकि शो ‘ग्ली’ के सितारों ली मिशेल और डारेन क्रिस ने पार्टी में परफॉर्म किया।

आयरिश अभिनेता ने स्वीकार किया कि वह उस पल को कभी नहीं भूल पाएंगे, जब उन्होंने जेसिका को आइल की ओर बढ़ते देखा।

उन्होंने ‘हैलो’ पत्रिका को बताया, “उस समय जेसिका को देखना शानदार अनुभव था। यह स्मृति हमेशा बनी रहेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493