लगातार छठे दिन बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। पेट्रोल और डीजल के दाम में मंगलवार को लगातार छठे दिन बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहा। तेल विपणन कंपनियों ने नए साल में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पहली बार लगातार छह दिनों तक वृद्धि की है, जिससे उपभोक्ताओं को महंगाई का बड़ा झटका लगा है।

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। पेट्रोल और डीजल के दाम में मंगलवार को लगातार छठे दिन बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहा। तेल विपणन कंपनियों ने नए साल में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पहली बार लगातार छह दिनों तक वृद्धि की है, जिससे उपभोक्ताओं को महंगाई का बड़ा झटका लगा है।

दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में मंगलवार को 28 पैसे और चेन्नई में 29 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ। डीजल के दाम में दिल्ली और कोलकाता में 29 पैसे, जबकि मुंबई और चेन्नई में 31 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 70.41 रुपये, 72.52 रुपये, 76.05 रुपये और 73.08 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

चारों महानगरों में डीजल के दाम बढ़कर क्रमश: 64.47 रुपये, 66.24 रुपये, 67.49 रुपये और 68.09 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

दिल्ली-एनसीआर स्थित नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 70.29 रुपये, 70.16 रुपये, 71.53 रुपये और 71.32 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। इन चारों शहरों में डीजल के दाम बढ़कर क्रमश: 63.84 रुपये, 63.71 रुपये, 64.66 रुपये और 64.45 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

देश के कुछ अन्य प्रमुख शहरों में चंडीगढ़, लखनऊ, पटना, रांची, भोपाल और जयपुर में पेट्रोल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 66.58 रुपये, 70.16 रुपये, 74.51 रुपये, 69.24 रुपये, 73.47 रुपये और 71.17 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। इन छह शहरों में डीजल के दाम बढ़कर क्रमश: 61.40 रुपये, 63.73 रुपये, 67.71 रुपये, 65.70 रुपये, 65.73 रुपये और 66.86 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493