नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। देश में खाद्य तेल का आयात दिसंबर 2018 में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 8.2 फीसदी फीसदी बढ़ा, जबकि अखाद्य तेल के आयात में 114.37 फीसदी का इजाफा हुआ। इस प्रकार कुल वनस्पति तेल का आयात बीते महीने में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 11 फीसदी बढ़ गया।
सॉल्वेंट एक्स्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया यानी एसईए की ओर से मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति में आयात के आंकड़ों का संकलन किया गया है, जिसके अनुसार, भारत ने बीते साल के आखिरी महीने दिसंबर में 12,11,164 टन वनस्पति तेल का आयात किया, जो कि एक साल पूर्व दिसंबर 2017 के 10,88,783 टन के मुकाबले 11 फीसदी अधिक है।
भारत ने दिसंबर 2018 में 11,45,794 टन खाद्य तेल का आयात किया जो कि दिसंबर 2017 के 10,58,289 टन के मुकाबले 8.2 फीसदी अधिक है। अखाद्य तेल का आयात दिसंबर 2018 में 65,370 टन किया गया जो कि दिसंबर 2017 के 30,494 टन के मुकाबले 114.37 फीसदी ज्यादा है।
dharmpath.com dharmpath