कागलियारी (इटली), 15 जनवरी (आईएएनएस)। स्ट्राइकर डुवान जाप्ता के एक गोल और एक असिस्ट की मदद से इटली के क्लब एटलांटा ने कागलियारी को 2-0 से हराकर कोपा इटालिया 2018-19 के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, जाप्ता के पिछले सात मैचों में 10 गोल हो गए हैं। उन्होंने इससे पहले 2012-13 में अर्जेंटीना के एस्टुडिएंट्स के लिए 16 गोल किए थे।
जाप्ता ने सोमवार रात खेले गए इस मैच में एटलांटा के लिए पहला गोल 88वें मिनट में और फिर इसके चार मिनट बाद इंजुरी समय में मारियो पासलिक के गोल पर असिस्ट किया।
क्वार्टर फाइनल में एटलांटा का सामना जुवेंतस से होगा जो लगातार पांचवें कोना इटालिया की खोज में लगे हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath