पेट्रोल में राहत, डीजल के दाम में बढ़ोतरी जारी

नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। छह दिन बाद बुधवार को पेट्रोल आठ पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ, लेकिन डीजल के दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार सातवें दिन भी जारी रहा। तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली, कोलकाता मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में बुधवार को आठ पैसे प्रति लीटर की कटौती की, लेकिन डीजल की कीमतें दिल्ली और कोलकाता में 12 पैसे, जबकि मुंबई और चेन्नई में 13 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 70.33 रुपये, 72.44 रुपये, 75.97 रुपये और 73.00 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

चारों महानगरों में डीजल के दाम बढ़कर क्रमश: 64.59 रुपये, 66.59 रुपये, 67.62 रुपये और 68.22 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493