एड शीरन ने वीड का सेवन बंद किया

लॉस एंजेलिस, 16 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रिटिश गायक एड शीरन ने मारिजुआना का सेवन करना बंद कर दिया है क्योंकि वह ‘अलर्ट’ रहना पसंद करते हैं।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, गायक, जिन्होंने 2015 में ड्रग के प्रति अपना प्यार जाहिर करने के लिए ‘स्वीट मैरी जेन’ गीत लिखा था, उनका कहना है कि उन्होंने ड्रग का सेवन बंद करने का फैसला किया है क्योंकि इससे उनकी रचनात्मकता पर असर पड़ रहा था।

शीरन ने कहा, “मैंने वीड का सेवन बंद कर दिया है। मैं अलर्ट रहना पसंद करता हूं। मैंने पाया कि दिमाग में विचार तब आते हैं, जब आप एक कप चाय का सेवन करते हैं।”

गायक ने यह भी कहा कि उन्होंने अपना लाइव कॉन्सर्ट खत्म होने तक शराब का सेवन नहीं करने का फैसला किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493