पुणे, 16 जनवरी (आईएएनएस)। गोल्फ खिलाड़ी दीक्षा डागर ने अपने पेशेवर करियर का शानदार आगाज किया है। उन्होंने हीरो महिला गोल्फ पेशेवर टूर 2019 के पहले चरण के पहले दिन बुधवार का अंत शीर्ष स्थान के साथ किया है।
दीक्षा ने पहले दिन वन अंडर 70 का स्कोर किया। दीक्षा ने बीते साल डब्ल्यूपीजी टूर के एक चरण का खिताब जीता था लेकिन तब वह एमेच्योर थीं।
उन्होंने पहले दिन के खेल में चार बर्डी और तीन बोगी लगाईं। दूसरे स्थान पर मिलि सारोहा रहीं जिन्होंने 72 का स्कोर किया। एमेच्योर प्रणवी उर्स ने तीसरा स्थान हासिल किया। वह दो ओवर 73 का स्कोर कर पाईं।
dharmpath.com dharmpath