नैरोबी हमले में अमेरिकी नागरिक के मारे जाने की पुष्टि

वाशिंगटन, 16 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश विभाग ने पुष्टि की है कि केन्या की राजधानी नैरोबी में मंगलवार को हुए घातक आतंकी हमले में एक अमेरिकी नागरिक की मौत हुई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने विदेश विभाग के अधिकारी के हवाले से कहा, “हम इसकी पुष्टि कर सकते हैं कि हमले में एक अमेरिकी नागरिक मारा गया है।”

हालांकि, उन्होंने आगे कोई टिप्पणी नहीं की।

अल-शबाब आतंकवादियों ने नैरोबी में मंगलवार को दोपहर बाद पॉश इलाके के कार्यालय परिसर व होटल पर हमला किया, जिसमें कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

हमलावर राइफल व ग्रेनेड से लैस थे। आतंकवादियों ने परिसर पर हमला कर गोलीबारी की और कई विस्फोट किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493