अल्टीमेट इयर्स ‘बूम 3’ ब्लूटूथ स्पीकर लांच, कीमत 15995 रुपये

नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। अपने पोर्टेबल और वाटरप्रूफ स्पीकर्स के लाइन-अप का विस्तार करते हुए स्विटजरलैंड की कंपनी लॉजिटेक इंटरनेशनल ने बुधवार को भारतीय बाजार में अल्टीमेट इयर्स ‘बूम 3’ ब्लूटूथ स्पीकर्स लांच किया, जिसकी कीमत 15,995 रुपये है।

यह डिवाइस अमेजन इंडिया पर 17 जनवरी से ड्युअल-टोन्ड नाइट ब्लैक, सनसेट रेड और लैगून ब्लू रंगों में उपलब्ध होगा।

लॉजिटेक के प्रबंध निदेशक और क्लस्टर प्रमुख (दक्षिण पश्चिम एशिया और इंडोनेशिया) सुमंत दत्ता ने कहा, “प्रसिद्ध बूम की विरासत पर नए उन्नत पार्टी पॉवर-हाउस बूम 3 का निर्माण किया गया है, जो कि शक्तिशाली 360 डिग्री साउंड और टू टोन फैब्रिक से लैस है।”

उन्होंने कहा, “बूम 3 वॉटरप्रूफ और डस्टप्रूफ है। भारतीय बाजार में बूम लाइन-अप को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलने के बाद नए लाइन-अप के साथ तैयार है।”

‘बूम 3’ को आईपी67 रेटिंग मिली है और इसका उन्नत ब्लूटूथ रेंज 150 फुट तक का है, जो इसकी पोर्टेबिलिटी को बढ़ाता है।

ये स्पीकर्स अलीमेट इयर्स ‘पॉवर अप चार्जिग डॉक’ से भी सुसंगत हैं, ताकि डिवाइस को वायरलेस तरीके से चार्ज किया जा सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493