उत्तर कोरिया के वार्ताकार वॉशिंगटन रवाना

वॉशिंगटन, 17 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता के लिए उत्तर कोरिया के शीर्ष वार्ताकार किम योंग चोल गुरुवार को वॉशिंगटन पहुंच सकते हैं।

सीएनएन ने बुधवार को सूत्रों के हवाले से बताया कि गुरुवार को उनके पहुंचने के बाद किम योंग चोल अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और उतर कोरिया के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि स्टीव बिगन से शुक्रवार को मुलाकात कर सकते हैं।

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह व्हाइट हाउस का दौरा करेंगे या नहीं।

उत्तर कोरिया के शीर्ष वार्ताकार और वॉशिंगटन के अमेरिकी अधिकारियों की मुलाकात की तारीखों की पुष्टि सिर्फ अमेरिकी पक्ष की ओर से ही सीएनएन को की गई।

अमेरिका, उत्तर कोरिया परमाणु निरस्त्रीकरण वार्ता से जुड़े एक सूत्र ने सीएनएन को बताया कि यह बैठकें इस सप्ताहांत में होंगी। अभी इस बारे में कोई भी जानकारी सार्वजनिक तौर पर नहीं दी गई है।

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने सीएनएन को बताया, “बहुत सारी सकारात्मक चीजें हो रही हैं। ट्रंप और चेयरमैन किम जोंग उन ने अच्छे संबंध बनाए हैं और दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493