आस्ट्रेलियन ओपन : तीसरे दौर में पहुंचे निशिकोरी

मेलबर्न, 17 जनवरी (आईएएनएस)। केई निशिकोरी ने गुरुवार को यहां साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के एक बेहद कड़े मुकाबले में क्रोएशिया के इवो कार्लोविक को हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई।

पांच सेट तक चले रोमांचक मैच में जापानी खिलाड़ी ने कार्लोविक को 6-3, 7-6 (8-6), 5-7, 5-7, 7-6 (10-7) से पराजित किया।

मार्गरेट कोर्ट एरेना में खेले गए इस मुकाबले में 39 वर्षीय क्रोएशियाई खिलाड़ी ने 59 एस लगाए। हालांकि, निशिकोरी की शुरुआत शानदार रही और पहला सेट उन्होंने आसानी से अपने नाम किया।

कोर्लोविक ने वापसी के संकेत दिए और दूसरे सेट को टाई-ब्रेकर तक लेकर गए लेकिन निशिकोरी 8-6 से इसे जीतने में कामयाब रहे। तीसरे और चौथे सेट में क्रोएशियाई खिलाड़ी ने अधिक गलतियां नहीं की और जीत दर्ज करते हुए मुकाबले को पांचवें सेट तक ले गए।

पांचवें सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर हुई और यह अनुमान लगाना मुश्किल था कि कौन अगले दौर में पहुंचने में कामयाब हो पाएगा। हालांकि, निशिकोरी ने टाई-ब्रेकर में अपना संयम नहीं खोया और 10-7 से जीत दर्ज करते हुए मैच अपने नाम किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493