आस्ट्रेलियन ओपन : वावरिंका को हराकर तीसरे दौर में पहुंचे राओनिच

मेलबर्न,17 जनवरी (आईएएनएस)। कनाडा के प्रतिभाशाली खिलाड़ी मिलोस राओनिच ने गुरुवार को यहां तीन बार के ग्रैंड स्लैम विजेता स्विट्जरलैंड के स्टान वावरिंका को हराकर आस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश किया।

साल के पहले ग्रैंड स्लैम में 16वीं वरीयता प्राप्त राओनिच ने चार घंटे और एक मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में 6-7 (4-7), 7-6 (8-6), 7-6 (13-11), 7-6 (7-5) से मात दी।

दोनों खिलाड़ियों के बीच हुए इस मैच के चारों सेट टाई-ब्रेकर तक गए। पहले सेट के टाई-ब्रेकर में 7-4 से जीत दर्ज करते हुए स्विस खिलाड़ी ने शानदार शुरुआत की लेकिन वह अगले तीन सेट के टाई-ब्रेकर को जीतने में कामयाब नहीं हो पाए।

राओनिच ने अगले तीन सेट के टाई-ब्रेकर में 8-6, 13-11 और 7-5 से जीत दर्ज की और अगले दौर में प्रवेश किया।

वावरिंका ने 2014 में इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493