जैनुअरी जोन्स ‘स्पिनिंग आउट’ में नजर आएंगी

लॉस एंजेलिस, 17 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘मैड मैन’ स्टार जैनुअरी जोन्स ड्रामा सीरीज ‘स्पिनिंग आउट’ में काया स्कोडेलारियो के अपॉजिट नजर आएंगी।

वेबसाइट ‘डेडलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, नेटफ्लिक्स सीरीज में जैनुअरी (41) कैरल बेकर का किरदार निभाएंगी, जो पूर्व कंपीटीटिव फिगर स्केटर है, जिसे कम उम्र में गर्भवती होने के बाद अपने सपनों को खोना पड़ता है।

यह सीरीज केट बेकर (स्कोडेलारियो) के ईद-गिर्द घूमती है, जो एक उच्चस्तरीय स्केटर है।

इसमें जॉनी वेयर, सारा राइट ओस्लन, विल कैम्प, केलिन लीब, अमांडा झू और मिशेल एडवर्ड्स जैसे कलाकार भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493