आस्ट्रेलियन ओपन : शारोपावा ने मौजूदा चैम्पियन वोज्नियाकी को हराकर बाहर किया

मेलनर्ब, 18 जनवरी (आईएएनएस)। मारिया शारापोवा ने शुक्रवार को यहां साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में मौजूदा चैम्पियन कौरोलीना वोज्नियाकी को मात देकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

पांच बार की ग्रैंड स्लैम विजेता शारोपावा ने तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में डेनमार्क की खिलाड़ी को 6-4, 4-6, 6-3 से हराया।

वोज्नियाकी के लिए मैच की शुरुआत शानदार रही और उन्होंने पहले सेट में 4-1 से बढ़त बना ली लेकिन 30वीं वरीयता प्राप्त शारापोवा ने दमदार वापसी की और सेट जीतने में कमयाब रहीं।

दूसरे सेट में वोज्नियाकी ने बेहतर खेल दिखाया लेकिन तीसरे और निर्णायक सेट में वे शारापोवा के दमदार खेल का जवाब नहीं दे पाईं। 2008 में आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने वाली शारापोवा ने दो घंटे और 24 मिनट में यह मुकाबला जीता।

चौथे दौर में शारापोवा का सामना रविवार को आस्ट्रेलिया की एशले बार्टी से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493