(खुसुर-फुसुर)-मप्र भाजपा की मुखपत्र पत्रिका “चरैवेति” भाजपा के सत्ता से बाहर होते ही आर्थिक संकट से गुजर रही है. खुसुर- फुसुर यह है की उसके पिछले अंक भी नहीं छापे गए हैं और हमेशा छपने वाली संख्या से कम छापे गए हैं.आर्थिक गड़बड़झाला झेल रही यह पत्रिका अभी संकट में है तथा कर्मचारियों का वेतन भी अभी तक नहीं मिल पाया है. खबर यह भी है की छपाई की पुरानी उधारी भी अभी नहीं चुकाई गयी है . अब देखना है सुप्त संगठन महामंत्री इस पर ध्यान देते हैं या हमेशा की तरह नजर बंद कर आराम करते हैं.
dharmpath.com dharmpath