न्यूयॉर्क, 19 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी शेयरों में शुक्रवार को मजबूती रही।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज शुक्रवार को 336.25 अंकों यानी 1.38 फीसदी की मजबूती के साथ 24,706.35 पर रहा। एसएंडपी 500 सूचकांक 34.75 अंकों यानी 1.32 फीसदी की बढ़त के साथ 2,670.71 पर रहा।
नैस्डैक कंपोजिट सूचकांक 72.76 अंकों यानी 1.03 फीसदी की बढ़त के साथ 7,157.23 पर रहा।
dharmpath.com dharmpath