ट्रंप-किम के बीच दूसरी बैठक फरवरी के अंत में होगी (लीड-1)

वाशिंगटन, 19 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन के बीच दूसरी बैठक फरवरी महीने के अंत में होगी।

व्हाइट हाउस ने इसकी जानकारी दी।

बीबीसी के मुताबिक, यह घोषणा शुक्रवार को व्हाइट हाउस में ट्रंप की उत्तर कोरिया के शीर्ष वार्ताकार किम योंग-चोल से मुलाकात के बाद की गई।

उनके द्वारा ट्रंप को किम जोंग-उन का पत्र दिए जाने की उम्मीद है।

पिछले साल जून में सिंगापुर में ट्रंप और किम के बीच ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन के बाद से परमाणु निरस्त्रीकरण पर कम प्रगति हुई है। नया शिखर सम्मेलन कहां होगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

अटकलें तेज हैं कि यह बैठक वियतनाम में होगी।

यह स्पष्ट नहीं है कि किम जोंग-उन के कथित पत्र में क्या लिखा है।

ट्रंप ने कहा कि वह बातचीत के लिए उत्सुक हैं।

उनकी प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने व्हाइट हाउस की बैठक के बाद कहा कि परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर वार्ता में प्रगति जारी है, लेकिन उन्होंने कहा, ” उत्तर कोरिया पर अमेरिका दबाव और प्रतिबंधों को जारी रखने वाला है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493