चैरिटी के लिए रैंप वाक करेंगी अदिति राव हैदरी

मुंबई, 19 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री अदिति राव हैदरी यहां एक फैशन शो में रैंप वाक करेंगी, जिसका मकसद परोपकारी कार्यो, चैरिटी के लिए धन जुटाना है।

फंड जुटाने के लिए वह बिना कोई पारिश्रमिक लिए रैंप वाक करेंगी।

एक बयान में कहा गया कि यह फैशन शो एनजीओ सहचरी फाउंडेशन के सहयोग से हो रहा है। एकत्र हुई धनराशि से उन चैरिटी और गैर-सरकारी संगठनों को मदद दी जाएगी जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व सशक्त बनाने के संबंध में काम करते हैं।

अदिति ने कहा, “सहचरी फाउंडेशन के साथ जुड़ना और नेक काम के लिए धन जुटाने के मकसद से रैंप वाक करना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है, जो महिलाओं के सशक्तीकरण और कल्याण की दिशा में काम करता है।”

इसका आयोजन सोमवार को होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493