स्पेनिश लीग : एटलेटिक क्लब ने विल्लारियल से खेला ड्रॉ

विल्लारियल, 21 जनवरी (आईएएनएस)। एटलेटिक क्लब ने रविवार रात यहां स्पेनिश लीग के 20वें दौर के मैच में विल्लारियल के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, तालिका में 19वें पायदान पर काबिज विल्लारियल ने इस मैच में जीत दर्ज करने के लिए पहले मिनट से आक्रामक खेल दिखाया लेकिन वे जीत दर्ज नहीं कर पाए। विल्लारियल के 18 अंक हैं।

इस ड्रॉ के बाद एटलेटिक क्लब 23 अंकों के साथ तालिका में 13वें पायदान पर काबिज है।

मैच के 17वें मिनट में एटलेटिक ने बढ़त बनाई। विल्लारियल के डिफेंडर जाउमे कोस्टा के ओन गोल ने मेहमान टीम को मुकाबले में आगे कर दिया।

पहले हाफ में एटलेटिक ने अपनी बढ़त को कायम रखा। मिडफील्डर सैंटी काजोर्ला के दमदार खेल के बावजूद मेजबान टीम बराबरी का गोल करने में कमायाब नहीं हो पाई।

विल्लारियल ने दूसरे हाफ में गोल करने के प्रयास भी जारी रखे।

मैच के 70वें मिनट में कार्ल टोको इकाम्बी ने बॉक्स के बाहर से मिले क्रॉस पर गोल करते हुए विल्लारियल को बराबरी दिला दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493