बीजिंग, 22 जनवरी (आईएएनएस)। चीन के शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ खुले। शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.03 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,609.64 पर खुला।
बीजिंग, 22 जनवरी (आईएएनएस)। चीन के शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ खुले। शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.03 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,609.64 पर खुला।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शेनजियान कंपोनेंट सूचकांक 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,615.80 पर खुला।
इसी बीच, चीन की मुद्रा युआन अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 80 आधार अंकों की गिरावट के साथ 6.7854 पर रुकी।
चीन के हाजिर विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में युआन को प्रत्येक कारोबारी दिन केंद्रीय समता मूल्य से अधिकतम दो फीसदी कमजोर होने या मजबूत होने दिया जा सकता है।
डॉलर के मुकाबले युआन का केंद्रीय समता मूल्य प्रत्येक कारोबारी दिन अंतरबैंक बाजार खुलने से पहले बाजार के विविध घटकों द्वारा पेश मूल्य के भारित औसत के बराबर होता है।
dharmpath.com dharmpath