अमूल ने चुनिंदा बाजारों में ऊंटनी का दूध लांच किया

अहमदाबाद, 22 जनवरी (आईएएनएस)। अमूल डेयरी का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी, गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड ने मंगलवार को ऊंटनी का दूध लांच किया।

अमूल कैमल मिल्क ब्रांड वाला यह दूध अहमदाबाद, गांधीनगर और कच्छ में उपलब्ध होगा।

आधिकारिक प्रेस रिलीज के अनुसार, “ऊंटनी का दूध आसानी से पच जाता है और स्वास्थ्य के लिहाज से इसके कई फायदे हैं। सबसे ज्यादा यह मधुमेह के रोगियों के लिए गुणकारी है।”

बयान में कहा गया है कि यह दूध उन लोगों के लिए भी गुणकारी है, जिन्हें डेयरी एलर्जी है, क्योंकि इसमें कोई एलर्जी कारक नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493