सेंसेक्स में 336 अंकों की गिरावट (लीड-1)

मुंबई, 23 जनवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 336.17 अंकों की गिरावट के साथ 36,108.47 पर और निफ्टी 91.25 अंकों की गिरावट के साथ 10,831.50 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 49.48 अंकों की तेजी के साथ 36,494.12 पर खुला और 336.17 अंकों या 0.92 फीसदी गिरावट के साथ 36,108.47 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 36,521.47 के ऊपरी और 36,037.90 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 42.41 अंकों की गिरावट के साथ 14,882.86 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 22.43 अंकों की गिरावट के साथ 14,309.25 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 8.3 अंकों की तेजी के साथ 10,931.05 पर खुला और 91.25 अंकों या 0.84 फीसदी गिरावट के साथ 10,831.50 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,944.80 के ऊपरी और 10,811.95 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 2 सेक्टरों में तेजी रही, जिसमें धातु (0.63 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवाएं (0.44 फीसदी) शामिल रहे।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे – तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (1.38 फीसदी), बिजली (1.24 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.16 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.85 फीसदी) और वित्त (0.81 फीसदी)।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493