नई दिल्ली, 23 जनवरी (आईएएनएस)। ऑनलाइन क्लासिफाइड मार्केटप्लेस ओएलएक्स ने 2018 में अपने प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध प्रोजेक्ट्स के औसत टिकट साइज में 20 लाख रुपये से 2 करोड़ रुपये तक की दस गुना वृद्धि की है। अब कम्पनी ने 2019 में सेल्स टीम को दोगुना करके भारत के 25 शहरों में अपने बिजनेस प्लान का विस्तार करने की योजना बनाई है।
इस वृद्धि के आधार पर, ओएलएक्स ने प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध मौजूदा बिजनेस लिस्टर्स, विशेष रूप से 1 करोड़ रुपये से अधिक के हाई वैल्यू की परियोजनाओं वाले प्रीमियम डेवलपर्स से भी अपने राजस्व को दोगुना कर लिया है।
ओएलएक्स पर मौजूद बिजनेस लिस्टर्स ने भी 2017 के मुकाबले 2018 में अपने खर्च को दोगुना कर दिया है, जो ओएलएक्स को भारत में रियल एस्टेट उद्योग के लिए पसंदीदा मार्केटिंग चैनल के रूप में प्रस्तुत करता है।
ओएलएक्स इंडिया के उपाध्यक्ष (रियल एस्टेट) सनी कटारिया ने कहा, “बाजार की गहरी समझ बनाने के बाद, हमारा ध्यान अब उपभोक्ताओं और विक्रेताओं के ऑनलाइन अचल संपत्ति खरीदने और बेचने के तरीके को बदलने पर केंद्रित है। अहम अपनी अचल संपत्ति को मजबूत करना चाहते हैं, इसलिए हम भारतीय रियल एस्टेट उद्योग की विभिन्न चुनौतियों का समाधान करने के लिए अपनी क्षमता का उपयोग करते हुए, 2019 में ओएलएक्स में सूचीबद्ध होने वाली आवासीय और वाणिज्यिक संपत्तियों के मामले में अपनी उपस्थिति को बढ़ायेंगे।”
रियल एस्टेट ओएलएक्?स पर सबसे तेजी से बढ़ने वाली श्रेणियों में से एक है। 2018 में, ओएलएक्स प्लेटफॉर्म पर मुख्य रूप से दिल्ली एनसीआर, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु के प्रमुख रियल एस्टेट केन्द्रों में रुचि दिखी। विक्रेताओं की सहायता के लिए, नई सेल्स टीम बिल्डरों, पेशेवर विक्रेताओं, किरायेदारों को बोर्ड पर लाते हुए मोनेटाइजेशन चैनलों के विस्तारऔर प्रीमियम डेवलपर्स पर गंभीर ध्यान देने के साथ ही स्थानीय रियल एस्टेट समुदायों के साथ जुड़ने के लिए जिम्मेदार होगी। टीम विक्रेताओं के सामने आने वाली चुनौतियों को समझने में उनकी सहायता करेगी और खरीदारों के साथ संपर्क करना आसान बनाने के लिए उन्हें ओएलएक्स पर उपलब्ध टूल्स के बारे में प्रशिक्षित भी करेगी।
dharmpath.com dharmpath