कंगना रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभाने के लिए ही पैदा हुईं : मनोज कुमार

मुंबई, 24 जनवरी (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता-फिल्मकार मनोज कुमार ने अभिनेत्री कंगना रानौत की फिल्म ‘मर्णिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी’ देखने के बाद उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि वह रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभाने के लिए ही पैदा हुई हैं।

मनोज कुमार ने बुधवार को मुंबई में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के मौके पर मीडिया के साथ बातचीत में यह टिप्पणी की।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि कंगना पर्दे पर उनका किरदार निभाने के लिए ही पैदा हुई हैं। फिल्म में हर किसी ने शानदार काम किया है लेकिन कंगना ने रानी लक्ष्मीबाई के किरदार को परदे पर अमर कर दिया।”

फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493