आस्ट्रेलियन ओपन : पहली बार फाइनल में पहुंची क्वितोवा

मेलबर्न, 24 जनवरी (आईएएनएस)। चाकू से हुए हमले से उभरकर टेनिस जगत में वापसी करने वाली चेक गणराज्य की दिग्गज खिलाड़ी पेट्रा क्वितोवा ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा है और अपने खेल में मजबूती हासिल करते हुए उन्होंने गुरुवार को साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बनाई है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, क्वितोवा ने पहली बार आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में प्रवेश हासिल किया है।

महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में गुरुवार को क्वितोवा ने अमेरिका की खिलाड़ी डेनियल कोलिंस को 7-6 (7-2), 6-0 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है।

क्वितोवा ने अभी तक केवल दो बार विंबलडन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट जीता है। ऐसे में आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब उनके लिए नए साल की शानदार शुरुआत का सबब होगा।

सेमीफाइनल मैच के बाद अपने बयान में क्वितोवा ने कहा, “यह मेरे लिए सब कुछ है। इसीलिए, मैं इतनी कड़ी मेहनत करती हूं ताकि मैं ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंच सकूं।”

क्वितोवा ने कहा, “आखिरकार मैंने इतने बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में कदम रख लिया है। फाइनल में चाहे जो भी हो मैं उससे खुश ही रहूंगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493