नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। देसी मुद्रा रुपया गुरुवार को डॉलर के मुकाबले छह पैसे की मजबूती के साथ 71.28 पर बना रहा। मतलब एक डॉलर का मूल्य 71.28 रुपये था। रुपये में डॉलर के मुकाबले लगातार दूसरे दिन मजबूती आई है। कमोडिटी विश्लेषक बताते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस सप्ताह कच्चे तेल के दाम में नरमी आने से रुपये की गिरावट थम गई। विश्लेषक बताते हैं दैनिक कारोबार के दौरान रुपया डॉलर के मुकाबले 71.05-71.58 के बीच रह सकता है।

गौरतलब है कि वैश्विक आर्थिक विकास की रफ्तार सुस्त रहने से तेल की खपत में कमी आने की आशंकाओं से कीमतों में नरमी देखी जा रही है
उधर, दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत की माप का सूचकांक डॉलर इंडेक्स 0.02 फीसदी की मजबूती के साथ 95.78 पर बना हुआ था।
dharmpath.com dharmpath