एक शैली में सहज होना नहीं चाहती : कृति सेनन

मुंबई, 24 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री कृति सेनन का कहना है कि वह एक शैली में सहज होना नहीं बल्कि कुछ नया करना चाहती हैं। कृति की एक के बाद एक तीन कॉमेडी फिल्में आने वाली हैं।

अभिनेत्री गुरुवार को यहां अपनी आगामी फिल्म ‘लुका छुपी’ के ट्रेलर लॉन्च पर मौजूद थीं।

उन्होंने कहा, “मैं फिल्म की एक शैली या जगह में सहज होना नहीं चाहती। जी हां, यह सच है कि मैं कॉमेडी फिल्मों से जुड़ी हुई हूं क्योंकि मेरी आखिरी फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ एक सफल फिल्म थी..संयोगवश, मेरी अगली दो फिल्में ‘अर्जुन पटियाला’ और ‘हाउसफुल 4’ भी कॉमेडी फिल्में हैं।”

कृति ने कहा, “लेकिन मैं इस तरीके से इन चीजों को नहीं देख रही। मेरे लिए फिल्म के साथ मेरा संबंध कहानी के माध्यम से होता है। मैं कुछ नया करना चाहती हूं।”

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर उनके साथ कार्तिक आर्यन, पंकज त्रिपाठी, निर्माता दिनेश विजान और निर्देशक लक्ष्मण उतेकर मौजूद थे।

फिल्म ‘लुका छुपी’ एक मार्च को रिलीज होगी। यह मथुरा में फिल्माई गई एक रोमांटिक कॉमेडी है।

कृति का कहना है कि लोगों को हंसाना बहुत ही मुश्किल काम है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493