नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। देसी मुद्रा रुपया डॉलर के मुकाबले बीते सत्र में मजबूती आने के बाद शुक्रवार को सत्र की शुरुआत में तकरीबन स्थिरता के साथ कारोबार देखा गया। डॉलर के मुकाबले रुपया 71.08 पर कारोबार कर रहा था। इससे पहले रुपया मजबूती के साथ 71 पर खुला, जबकि बीते सत्र में 71.07 पर बंद हुआ था।

कमोडिटी विश्लेषक बताते हैं कि कच्चे तेल के दाम पर पिछले दो-तीन दिनों से दबाव रहने से रुपये को बीते सत्र में सपोर्ट मिला, हालांकि कच्चे तेल में फिर तेजी का रुख है, इसलिए रुपया 70.91-71.45 के दायरे में रह सकता है।
उधर, यूरो और पौंड समेत कुछ प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में कमजोरी आने से डॉलर इंडेक्स शुक्रवार को 0.22 फीसदी फिसलकर 96.08 पर आ गया। डॉलर इंडेक्स पौंड और यूरो समेत दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत की माप का सूचकांक है। यूरो डॉलर के मुकाबले 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 1.1325 पर और पौंड 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 1.3132 पर बना हुआ था। पिछले सत्र में डॉलर इंडेक्स 96.37 तक उछला था।
dharmpath.com dharmpath