पुलिस ने बंद की लापता फुटबाल खिलाड़ी एमिलियानो साला की खोज

ग्वेर्नसे, 25 जनवरी (आईएएनएस)। अर्जेटीना के पेशेवर फुटबाल खिलाड़ी एमिलियानो साला और विमान के पायलट की खोज बंद हो गई है। ग्वेर्नसे हार्बरमास्टर डेविड बार्कर ने इसकी जानकारी दी।

बार्कर ने कहा कि पुलिस ने एमिलियानो की खोज को बंद कर दिया है, क्योंकि ऐसी परिस्थितियों में उनके बचे रहने की उम्मीद न के बराबर है।

उल्लेखनीय है कि एमिलियानो उन दो खिलाड़ियों में शामिल थे, जिनका विमान चैनल आईलैंड पर लापता हो गया। सिंगल-टर्बाइन पीए 46 मालिबु एयरक्राफ्ट एमिलियानो फ्रांस के शहर नांतेस से कार्डिफ जा रहा थे, जो सोमवार की शाम 8.23 बजे ग्वेर्नसे द्वीप के उत्तरी क्षेत्र से लापता हो गया। ब्रिटेन के अंतर्गत आने वाले द्वीप की पुलिस ने इसकी जानकारी दी। यह विमान कार्डिफ सिटी क्लब के मालिक का था।

बार्कर ने कहा, “हमारे पास जितनी भी जानकारी थी, हमने उनकी पूरी तरह से समीक्षा की। ऐसे में अंत में हमें खोज को समाप्त करने का यह मुश्किल फैसला लेना पड़ रहा है।”

उन्होंने कहा, “इस स्तर पर किसी भी इंसान के बचने की संभावना नामुमकिन है। मैं विमान के चालक और उसमें शामिल यात्रियों के परिजनों के प्रति सांत्वना जाहिर करता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493