बैडमिंटन : इंडोनेशिया मास्टर्स से बाहर हुए श्रीकांत

जकार्ता, 25 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत का इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट का सफर शुक्रवार को समाप्त हो गया।

वर्ल्ड नम्बर-8 श्रीकांत को पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें स्थानीय खिलाड़ी जोनाथन क्रिस्टी ने बाहर का रास्ता दिखाया।

इंडोनेशिया के वर्ल्ड नम्बर-12 क्रिस्टी ने 47 मिनट तक चले मुकाबले में श्रीकांत को 21-18, 21-19 से मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया।

श्रीकांत का सामना पांचवीं बार क्रिस्टी से हो रहा था। पिछले चार मुकाबलों का स्कोर दोनों खिलाड़ियों के बीच 2-2 से बराबर था लेकिन इस मैच में जीत के साथ क्रिस्टी अब जीत के मामले में श्रीकांत से 3-2 से आगे हो गए हैं।

श्रीकांत की हार के साथ ही इस टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493