विभाजन पर बनी ‘गर्म हवा’ को महत्व नहीं मिला : शूजित

मुंबई, 25 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक शूजित सरकार ने कहा है कि फिल्म ‘गर्म हवा’ देश के विभाजन पर आधारित उन फिल्मों में से एक है, जिसे वह सम्मान नहीं मिला, जिसकी वह हकदार थी।

सरकार ने गुरुवार को ट्वीट किया कि फिल्म देखने के बाद उन्हें उसकी गंभीरता का अहसास हुआ। फिल्म का निर्देशन एम.एस. सथ्यु ने किया था।

शूजीत ने ट्वीट किया, “एम.एस. सथ्यु की ‘गर्म हवा’ फिर देखी। उसकी गंभीरता का अहसास हुआ। विभाजन और उसके बाद की त्रासदी पर आधारित फिल्म, जिसे उतना महत्व नहीं मिला, जिसकी वह हकदार थी।”

वर्ष 1973 में रिलीज ‘गर्म हवा’ में बलराज साहनी मुख्य भूमिका में थे। इसकी पटकथा कैफी आजमी और शमा जैदी ने लिखी थी, जो उर्दू लेखक इस्मत चुगताई की लघु कथा पर आधारित है।

फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे विभाजन के बाद एक मुस्लिम व्यापारी और उसका परिवार अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493