यूएई : भारतीयों ने मनाया 70वां गणतंत्र दिवस

अबु धाबी, 26 जनवरी (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रहने वाले सैकड़ों भारतीयों ने शनिवार को दुबई में भारतीय महावाणिज्य दूतावास (सीजीआई) पर अपने देश का 70वां गणतंत्र दिवस मनाया।

खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई स्थित सीजीआई में भारतीय महावाणिज्य दूत विपुल ने तिरंगा फहराया। इस दौरान वहां निवासियों और आगुंतकों ने देशभक्ति गीत गाया और भारतीय ध्वज के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

ध्वजारोहण समारोह के बाद विपुल ने दूतावास पर जुटे लोगों को बधाई दी और भारतीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा राष्ट्र को दिए भाषण को पढ़ा।

महावाणिज्य दूत ने समारोह की अध्यक्षता करने वाले दो युद्ध नायकों और युद्ध शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया।

विपुल ने कहा, “हम हमारे बीच युद्ध नायकों और युद्ध शहीदों के परिजनों के उपस्थित होने पर सम्मानित महसूस कर रहे हैं।”

बच्चे और व्यस्क पारंपरिक परिधान पहने व हाथों में भारतीय ध्वज लिए और जश्न मनाते हुए दिखाई दिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493