महिला हॉकी : स्पेन के खिलाफ भारतीय टीम को मिली हार

मूर्शा (स्पेन), 27 जनवरी (आईएएनएस)। स्पेन दौरे पर गई भारतीय महिला हॉकी टीम को अपने पहले मैच में मेजबान टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

मेजबान टीम ने शनिवार देर रात खेले गए इस मैच में भारत को 3-2 से हराया।

भारतीय टीम ने इस मैच की अच्छी शुरुआत करते हुए 12वें मिनट में उदिता के गोल से खाता खोल स्पेन के खिलाफ 1-0 की बढ़त ले ली थी। 23वें मिनट में मारिया टोस्ट ने गोल कर स्पेन का स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

इसके बाद, स्पेन की टीम ने अपने खेल में सुधार करते हुए 39वें और 40वें मिनट में दो गोल कर भारत के खिलाफ 3-1 की बढ़त हासिल कर ली। टीम के लिए ये दो गोल लोला रिएरा और बेगोना गार्सिया ने किए।

भारत ने भी गोल करने का मौका हासिल किया और 48वें मिनट में गुरजीत कौर की ओर से किए गए गोल से स्कोर 2-3 किया लेकिन इसके बाद टीम को स्पेन ने बराबरी का मौका नहीं दिया और 3-2 से जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493